संपूर्ण विवरण: पदोन्नति टीईटी नौकरी पार्ट 1.
संपूर्ण विवरण: पदोन्नति टीईटी नौकरी पार्ट 1. तमिलनाडु सरकार शिक्षकों की पदोन्नति कर रही थी। यहां तक कि वह ऐसे शिक्षकों की भी पदोन्नति कर रही थी जो कि प्राथमिक विद्यालय में प्राथमिक स्तर की टीईटी उत्तीर्ण होकर नियुक्ति पाए थे अर्थात इनकी नियुक्ति वर्ष 2010 से 2020 के बीच हुई थी। मगर इनको उच्च प्राथमिक विद्यालय में भेज रही थी और ये उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी उत्तीर्ण नहीं थे। तमिलनाडु के प्राथमिक विद्यालय के उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों एवं बेरोजगारों ने कहा कि वे उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी उत्तीर्ण हैं उनकी पदोन्नति/नियुक्ति की जाए। बगैर टीईटी उत्तीर्ण की पदोन्नति न की जाए। तमिलनाडु सरकार ने कहा कि वह नियुक्ति में तो एनसीटीई के नोटिफिकेशन 23/08/2010 और संशोधित नोटिफिकेशन 29/07/2011 को लागू करेंगे अर्थात नई नियुक्ति के टीईटी लागू करेंगे लेकिन पदोन्नति करना राज्य सरकार के सर्विस रूल का मामला है। शिक्षकों का यह अधिकार है कि उनकी पदोन्नति हो उनकी नियुक्ति के साथ ही उनका पदोन्नति का अधिकार हैं। टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक और बेरोजगार मानन...